कानपुर: 'आदित्य इलेक्ट्रो मार्ट' का भव्य शुभारंभ, बेहद किफायती दामों और 0% फाइनेंस पर मिलेंगे ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक्स
कानपुर के कल्याणपुर में खुला 'आदित्य इलेक्ट्रो मार्ट'। आसान किश्तों और 0% फाइनेंस पर मिलेंगे ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
कानपुर : घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी को अब और भी आसान और किफायती बनाने के लिए कानपुर के कल्याणपुर-शिवाली रोड पर एक नया ठिकाना खुल गया है। कल्याणपुर शिवाली रोड स्थित 12 सिरोही के कांति टावर में 'आदित्य इलेक्ट्रो मार्ट' की पहली भव्य शाखा का शुभारंभ पूरे विधि-विधान, हवन और पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मार्ट के प्रबंधक आदित्य द्विवेदी ने एक विशेष बातचीत के दौरान बताया कि इस आउटलेट को खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बाजार से कम दामों पर बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा,
"हमारे यहाँ हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। मार्ट में फ्रिज, एसी, कूलर, मिक्सी, इलेक्ट्रिक प्रेस, सीलिंग फैन समेत तमाम तरह के होम अप्लायंसेज (घरेलू उत्पाद) की विशाल रेंज उपलब्ध है।"
0% फाइनेंस और न्यूनतम डाउन पेमेंट का तोहफा
मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट को ध्यान में रखते हुए आदित्य इलेक्ट्रो मार्ट ने शानदार फाइनेंस स्कीम्स पेश की हैं। प्रबंधक ने बताया कि कोई भी ग्राहक बेहद कम डाउन पेमेंट देकर अपना मनपसंद इलेक्ट्रॉनिक सामान घर ले जा सकता है। इसके साथ ही, यहाँ उत्पादों पर 0% ब्याज (जीरो परसेंट फाइनेंस) की सुविधा भी दी जा रही है। मार्ट में गोदरेज, वोल्टास, सैमसंग, एलजी जैसी देश और दुनिया की जानी-मानी ब्रांडेड कंपनियों के ओरिजिनल उत्पाद वारंटी के साथ उपलब्ध हैं।
शुभारंभ पर उमड़े क्षेत्र के गणमान्य लोग
प्रबंधक आदित्य द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार मार्ट में जरूर आएं और उद्घाटन के विशेष अवसर पर मिल रही भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं।
इस भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से नरेश द्विवेदी (बउआ), महेश द्विवेदी, शेषनारायण द्विवेदी, आदित्य मिश्रा, अमित मिश्रा और अच्छे लाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)