इंस्पायर मानक योजना 2026: 28 हजार से अधिक नामांकनों के साथ लखनऊ मण्डल प्रदेश भर में शीर्ष पर

इंस्पायर मानक योजना 2026 में लखनऊ मण्डल 28,485 नामांकनों के साथ उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। 10 अक्टूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Oct 06, 2026 - 11:33
0 0
इंस्पायर मानक योजना 2026: 28 हजार से अधिक नामांकनों के साथ लखनऊ मण्डल प्रदेश भर में शीर्ष पर

लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'इंस्पायर मानक योजना 2026' में विद्यार्थियों के पंजीकरण के मामले में लखनऊ मण्डल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर दबदबा बनाया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, मण्डल के छह जिलों—लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, सीतापुर और रायबरेली—से अब तक कुल 28,485 छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जा चुका है।

योजना की शुरुआत 15 जुलाई से हुई थी, जिसमें शुरुआती गति धीमी रहने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठकें तेज की गईं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और मण्डल शीर्ष पर पहुंच गया। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक:

  • लखनऊ: 6,546 नामांकन
  • हरदोई: 5,564 नामांकन
  • लखीमपुर खीरी: 5,414 नामांकन
  • उन्नाव: 4,608 नामांकन
  • सीतापुर: 4,135 नामांकन
  • रायबरेली: 2,218 नामांकन

केंद्र सरकार ने नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित किया है, जिसमें अब कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए केवल 5 दिन शेष बचे हैं।

प्रगति की रफ्तार बनाए रखने के लिए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मण्डल के सभी छह जिलों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। जेडी कार्यालय की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को बचे हुए दिनों में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित कराने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User