मानिकपुर: हल्की बारिश में 'तालाब' बना सभागंज चौराहा, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जलभराव से जनता त्रस्त
मानिकपुर के सभागंज चौराहे पर हल्की बारिश से हाईवे बना तालाब, गंदे पानी और जलभराव से राहगीर व दुकानदार बेहाल
सड़क पर पानी भर जाने के कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाले बड़े वाहनों के पहियों से गंदे पानी के तेज छींटे सड़क किनारे खड़े लोगों, पैदल राहगीरों और दुकानों के बाहर रखे सामान पर पड़ते हैं। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो जाता है और ग्राहकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग छींटों से बचने के प्रयास में सड़क किनारे हटते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में सभागंज चौराहे की यही स्थिति हो जाती है, लेकिन संबंधित विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
हसन इमाम उर्फ गुड्डू, शबाब हैदर, मनोज कुमार, राजकुमार मौर्य, निराले, रामखेलावन, जंग बहादुर, राजकुमार और सैयद हसन सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सभागंज चौराहे को जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)