केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा अध्यक्ष, प्रयागराज में जश्न

केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने पर प्रयागराज गंगापार कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

Dec 14, 2025 - 20:45
 0  1
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा अध्यक्ष, प्रयागराज में जश्न

प्रयागराज: केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित किए जाने पर प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। रविवार को भाजपा कार्यालय गंगापार में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में, कार्यकर्ता लाइव कार्यक्रम देख रहे थे और घोषणा होते ही खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के साथ श्याम सुंदर दुबे, लल्ले सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मनोज निषाद, कार्तिकेय त्रिपाठी, आत्मा धर दूवे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नए नेतृत्व के प्रति अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त किया।

(जैनुल आब्दीन)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0