कुंडा समाधान दिवस: उमड़ा फरियादियों का सैलाब, 239 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ 15 का हुआ फैसला

कुंडा संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 239 शिकायतें, एएसपी व एसडीएम ने 15 का मौके पर किया निस्तारण

Jun 20, 2026 - 22:12
0 15
कुंडा समाधान दिवस: उमड़ा फरियादियों का सैलाब, 239 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ 15 का हुआ फैसला

कुंडा, प्रतापगढ़ : तहसील परिसर कुंडा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह तथा क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर पंचायत, आपूर्ति एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं एसडीएम वाचस्पति सिंह ने राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User