राम की पावन धरा श्रृंगवेरपुर में सजा छात्र संसद का दरबार, सर्वदमन और खुशी ने ली शपथ

श्रृंगवेरपुर में सरस्वती विद्या मंदिर नैनी के छात्र संसद का शपथ ग्रहण संपन्न। सर्वदमन और खुशी बने प्रधानमंत्री।

Jul 24, 2026 - 18:11
0 26
राम की पावन धरा श्रृंगवेरपुर में सजा छात्र संसद का दरबार, सर्वदमन और खुशी ने ली शपथ

प्रयागराज : सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी प्रयागराज विद्यालय के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह भगवान श्री राम के वनपथ गमनमार्ग श्रृंगवेरपुर में संपन्न हुआ। भारत माता, परम ब्रह्म ॐ एवं माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि जनों का श्रीफल, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभेन्दु (विभाग प्रचारक प्रयाग),कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान ओमप्रकाश (विभाग प्रचारक प्रतापगढ़, सुल्तानपुर ),विशिष्ट अतिथि अवधेश (खंड कार्यवाह श्रृंगवेरपुर),रामचन्द्र (ग्राम प्रधान श्रृंगवेरपुर), अमित जी  (संपर्क प्रमुख श्रृंगवेरपुर)  सूबेदार जी सह  विभाग  कार्यवाह प्रतापगढ़ विभाग , मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री सर्वदमन शुक्ल , कन्या भारती की प्रधानमंत्री खुशी यादव , शिशु भारती के अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्र एवं मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि जनों ने अपने उद्बोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए 

विद्यालय की मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा दिए।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम तिवारी द्वारा आभार ज्ञापित तथा संचालन एवं प्रस्ताव आचार्य सतीश शुक्ला के द्वारा किया गया। उक्त अवसर  पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मिश्र, अखिलेश कुशवाहा ,श्रीमती आशा तिवारी , प्रियंका मिश्रा उपस्थित रहे I कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित  रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User