प्रतापगढ़ सामूहिक दुष्कर्म: आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग, CM के नाम सौंपा ज्ञापन
कुंडा सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की
- बुलडोजर कार्रवाई: घटना के नामजद आरोपियों के अवैध निर्माणों और संपत्तियों को चिन्हित कर उन पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए।
- फास्ट ट्रैक कोर्ट: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी या कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
- पीड़ित परिवार को सहायता व सुरक्षा: पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही, भविष्य में सुरक्षा के लिहाज से पीड़िता के पुत्र को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किया जाए।
सुजौली गांव की इस वारदात में पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर नया का पुरवा निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ धोनी, रिजवान और हसन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मौजूदा स्थिति: पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहम्मद अशरफ उर्फ धोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी (नाबालिग) को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह के गंभीर अपराधों में त्वरित और कठोरतम कार्रवाई से ही समाज में अपराधियों के भीतर भय पैदा होगा और कानून के प्रति आम जनता का विश्वास मजबूत होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कुमार, रामसूरत, रोहित सरोज, मनोज कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। एसडीएम कुंडा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द शासन तक भेज दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)