हजरतगंज से आईआईएम तक: सुपरग्रैड्स के टॉपर्स टॉक में लखनवी मेधावियों ने साझा किए यूजी प्रवेश परीक्षा में सफलता के गुरुमंत्र

लखनऊ में सुपरग्रैड्स द्वारा आयोजित टॉपर्स टॉक में आईआईएम और टॉप कॉलेजों में चयनित छात्रों ने 2027 के अभ्यर्थियों के साथ टाइम मैनेजमेंट और तैयारी की रणनीतियां साझा कीं।

Aug 09, 2026 - 21:26
0 3
हजरतगंज से आईआईएम तक: सुपरग्रैड्स के टॉपर्स टॉक में लखनवी मेधावियों ने साझा किए यूजी प्रवेश परीक्षा में सफलता के गुरुमंत्र

लखनऊ : देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) सहित अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रबंधन व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सफलता का परचम लहराने वाले लखनऊ के मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की हैं। हजरतगंज स्थित 'टॉप रैंकर्स के सुपरग्रैड्स' कार्यालय में आयोजित 'टॉपर्स टॉक' कार्यक्रम में इन होनहारों ने वर्ष 2027 के भावी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षाओं (IPMAT व अन्य UG प्रवेश) में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक मंत्र दिए।

सुपरग्रैड्स संस्थान, छात्रों को आईपीएम के अलावा आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोझिकोड, टाप्मी, सिम्बायोसिस, नरसी मोंजी, निकमार, एनएफएसयू गांधीनगर तथा दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करता है।

मानविकी से लेकर पीसीएम के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के विद्यार्थियों का संघर्ष और सफलता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही:

श्रेष्ठा (सीएमएस महानगर, मानविकी): इन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ कठिन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। विशेष बात यह है कि श्रेष्ठा भारतीय शास्त्रीय गायन में संगीत विशारद भी हैं।

ऐश्वर्या खन्ना (मानविकी): एक साल का ड्रॉप (अंतराल) लेकर कड़ी मेहनत करने वाली ऐश्वर्या ने कहा कि उनका धैर्य और निरंतर प्रयास आज पूरी तरह सार्थक साबित हुआ है।

राशिका (सीएमएस गोमतीनगर, पीसीएम): बोर्ड परीक्षा और प्रवेश परीक्षा में संतुलन बनाने के लिए वह रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं।

जेशना (सीएमएस महानगर): सुपरग्रैड्स के साथ दो वर्षों की निरंतर तैयारी के दम पर जेशना ने बोर्ड के साथ यूजी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई।

100% स्कॉलरशिप की उपलब्धि: कार्यक्रम में अशोका यूनिवर्सिटी से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति हासिल करने वाली छात्रा की अभूतपूर्व सफलता को भी सराहा गया।

अनुशासन और निरंतरता ही सफलता की कुंजी

'टॉप रैंकर्स' के सेंटर डायरेक्टर विशाल शर्मा ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में यूजी प्रवेश परीक्षा में सफलता केवल अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही मार्गदर्शन, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति निष्ठा सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में टॉपर्स ने 2027 के एस्पिरेंट्स को नियमित मॉक टेस्ट, टाइम मैनेजमेंट, निरंतर अभ्यास और बेसिक कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट रखने की सलाह दी।

(आर.एल.पाण्डेय / संवाददाता)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User