सीएम सुक्खू ने कुल्लू-मंडी और चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ के बीच दैनिक हेलीकॉप्टर सेवा का वर्चुअली उद्घाटन किया।
शिमला : हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई संपर्क (एयर कनेक्टिविटी) को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 'ओक ओवर' से कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली दैनिक हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया।यह नई हवाई सेवा न केवल स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के सफर के समय को कम करेगी, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी बेहद मजबूत बनाएगी।
केंद्र की 'उड़ान' योजना और हेरिटेज एविएशन का सहयोगइन हवाई सेवाओं का संचालन मंडी में नवनिर्मित अत्याधुनिक कांगनीधार हेलीपोर्ट से किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंडी-चंडीगढ़ रूट का संचालन केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS-UDAN) के तहत किया जाएगा, जिसका किराया 3,500 रुपये प्रति सवारी तय किया गया है। वहीं, कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ त्रिकोणीय मार्ग का संचालन गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल पर हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसका किराया 8,500 रुपये निर्धारित है। "पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने से उच्च-स्तरीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।"
सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्रीयह रहेगा उड़ानों का दैनिक शेड्यूलहेलीकॉप्टर रोजाना सुबह 9:00 बजे कुल्लू से उड़ान भरकर 9:10 बजे मंडी पहुंचेगा। इसके बाद मंडी से 9:15 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में, यह चंडीगढ़ से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर 10:30 बजे मंडी और फिर 10:35 बजे मंडी से चलकर 10:45 बजे कुल्लू पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के हर जिला मुख्यालय में हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर के जसकोट, कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर, और चम्बा में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)