विज्ञान और नवाचार का प्रदर्शन: हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी
हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज में कला, शिल्प और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।
लखनऊ। हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज कला, शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम सिंह यादव (चेयरमैन) रहे, जिनके साथ इंजीनियर अनुराग यादव, डॉ. श्रेया और सुश्री प्रतिभा पाण्डेय जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम के उत्साह को बढ़ाया।
छात्राओं ने विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित अनेक उपयोगी और प्रेरणादायक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें एसिड रेन (अम्लीय वर्षा), नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित एयर क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम, वर्षा जल संचयन, जल चक्र से मुक्त ऊर्जा (वॉटर व्हील), और चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर का कार्यशील मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि श्री राम सिंह यादव ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये गतिविधियाँ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्राओं की मेहनत और नवाचार की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने सभी के सहयोग से सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0