उत्तर-पश्चिम भारत को राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट।
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम जारी, पारा $42^{\circ}\text{C}$ पार। मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें प्रदूषण और तापमान का ताजा हाल
नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रहा. बीते दिन बुधवार को यहां भीषण गर्मी देखने को मिली थी. यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया और हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी करना पड़ा था.
रिज पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ और यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके बाद आयानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस जबकि शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 23–25 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को आज भी सतर्क रहने की जरूरत है. राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 24 अप्रैल से लू चलने और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 207 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 188, गुरुग्राम में 182, गाजियाबाद में 177 ग्रेटर नोएडा में 162 और नोएडा में 168 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0