प्रयागराज: प्रदर्शन से पहले कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद हाउस अरेस्ट, बहरिया पुलिस ने सिकंदरा में रोका

प्रयागराज में कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन से पहले कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद सिकंदरा में नजरबंद, कार्यकर्ताओं में रोष।

Jul 30, 2026 - 21:11
0 1
प्रयागराज: प्रदर्शन से पहले कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद हाउस अरेस्ट, बहरिया पुलिस ने सिकंदरा में रोका

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे विपक्ष पर प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र का है, जहाँ कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद को बहरिया पुलिस ने सिकन्दरा स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अपराध और जनसमस्याओं के विरोध में एक विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने से ठीक पहले भारी पुलिस बल ने उन्हें सिकन्दरा में ही रोक दिया और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।

इस दमनकारी कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंगापार में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के संघर्षों से भाजपा सरकार पूरी तरह घबरा गई है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का सरेआम दुरुपयोग कर रही है।

अशफाक अहमद की नजरबंदी की खबर फैलते ही सिकन्दरा और आस-पास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं। बहरिया पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैदी बढ़ा दी है। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि सरकार की इस तानाशाही का जवाब सड़कों पर उतरकर दिया जाएगा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,ब्लाक अध्यक्ष डा.अमर सिंह पटेल,रमेश मौर्या,रितेश पासी,शिव प्रसाद मौर्या,मो.वसीम,मो.फारुक,धीरज पटेल,श्यामजी धुरिया,सूर्यमणि विश्वकर्मा,अनवर अली,राजेन्द्र गुप्ता,भीम पासी,मोनू सरोज,मोहित यादव,सत्येन्द्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User