गंगापार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की रणनीतिक बैठक

प्रयागराज में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर दिया जीत का मंत्र।

Jul 30, 2025 - 21:53
 0  1
गंगापार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की रणनीतिक बैठक
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की रणनीतिक बैठक

प्रयागराज : आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सोरांव स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय हो जाएं और गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सशक्त नेतृत्व में इस बार गंगापार क्षेत्र की सभी पंचायत सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

इस अवसर पर निर्मला पासवान ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या को भव्य कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक जागरूकता को बल मिला है।

बैठक में कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख जनों में राम पलट पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, श्याम सुंदर दुबे, उमेश तिवारी, संजीव द्विवेदी, अभिशांत पांडेय, राम सुंदर मिश्रा, कार्तिकेय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सरोज, शम्भू नाथ पटेल, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली और गुड्डू राजा आदि शामिल रहे।

इस बैठक को आगामी चुनावी रणनीति का आधार माना जा रहा है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया गया। पार्टी की यह पहल गंगापार क्षेत्र में भाजपा की मजबूती और संगठनात्मक सक्रियता को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0