कपड़ा मंत्रालय के निदेशक और DM ने सुनीं समस्याएं, टेक्सटाइल यूनिट्स का किया दौरा
अम्बेडकरनगर में टेक्सटाइल निदेशक और DM ने बुनकरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान बुनकरों एवं उद्यमियों ने टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं/अपेक्षाओं यथा फ्लैट रेट, साइजिंग,मार्केटिंग,यार्न डिपो की स्थापना तथा अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक चुनौतियों के संबंध में निदेशक एवं जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री अश्वनी पांडेय ने कहा कि फ्लैट रेट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा। बैठक के उपरांत निदेशक ने टांडा स्थित नीट्रा (NITRA) ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुनकरों को समय-समय पर आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण एवं वस्त्र परीक्षण (टेस्टिंग) की गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि हो सके।
इसके पश्चात उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैपियर लूम एवं वायर पिन मशीन सहित विभिन्न मशीनों के संचालन एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)