भारती एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मजबूत किया नेटवर्क, तीर्थयात्रियों को मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी
भारती एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क का विस्तार कर श्रद्धालुओं और सुरक्षाबलों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत की है।
लखनऊ – प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत और सुलभ बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच दोनों प्रमुख यात्रा मार्गों पर अपने नेटवर्क कवरेज का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है।
अमरनाथ यात्रा के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने बालटाल मार्ग पर अपनी मजबूत उपस्थिति के अलावा, अब चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नई नेटवर्क साइटें तैनात कर दी हैं। इस बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन से महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर भी अब यात्रियों को बेहतरीन और निर्बाध वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी मिलेगी। यह नई नेटवर्क तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ करीबी समन्वय स्थापित करके की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और विश्वसनीय संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
नेटवर्क विस्तार की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विक्रम आरएस ने कहा कि एयरटेल देश की सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोगों, समुदायों और आवश्यक सेवाओं को जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों प्रमुख मार्गों पर नेटवर्क का यह विस्तार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कंपनी के निरंतर निवेश को प्रदर्शित करता है। साथ ही, यह पवित्र तीर्थयात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, देश के वीर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अमले को हर समय विश्वसनीय संचार सेवा प्रदान करने के संकल्प को भी दोहराता है।
मुश्किल पहाड़ी रास्तों और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में एयरटेल का यह कदम देश के डिजिटल बदलाव को नई गति देने और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी की चुनौतियों को दूर करने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)