शाओमी 17टी भारत में लॉन्च: लाइका के 5X पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ मचाएगा धूम
लाइका 5X पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ शाओमी 17टी भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका लाइका-पावर्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप है। शाओमी ने अपनी 'टी सीरीज' में पहली बार 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है, जो 50MP के मुख्य कैमरे के साथ आता है। इसमें 'लाइका लाइव मोमेंट' और 'लाइका लाइव पोर्ट्रेट' जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो केवल फोटो ही नहीं खींचते, बल्कि उस पल के माहौल और भावनाओं को भी जिंदा रखते हैं।
Xiaomi 17T में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 'शाओमी विज़न केयर' सिस्टम दिया गया है, जिसे TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है।
लंबे बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W हाइपरचार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन शाओमी हाइपरओएस और 'सर्किल टू सर्च' व गूगल जेमिनी जैसे एडवांस AI फीचर्स से लैस है। यह वॉयलेट, ब्लू और ब्लैक रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)