संत कबीर नगर में स्टील इंडिया की 'केवीके कनेक्ट' परिवर्तन यात्रा का सफल समापन

बारामती से शुरू हुई स्टील इंडिया की 'केवीके कनेक्ट' यात्रा संत कबीर नगर में 100वें पड़ाव पर पूरी हुई। इस दौरान 15,000 से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों एवं मशीनीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

Sep 29, 2026 - 18:08
0 5
संत कबीर नगर में स्टील इंडिया की 'केवीके कनेक्ट' परिवर्तन यात्रा का सफल समापन

संत कबीर नगर (विशेष संवाददाता) : कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देने और किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई स्टील इंडिया की 'केवीके कनेक्ट' परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में अपने 100वें कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पड़ाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मार्च 2026 में महाराष्ट्र के बारामती से शुरू हुई इस देशव्यापी मुहिम के माध्यम से कंपनी ने 15,000 से अधिक किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया।

100वें पड़ाव के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को खेती और बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को करीब से देखने का मौका मिला। विशेषज्ञों की टीम ने विभिन्न यंत्रीकृत उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया और किसानों को बताया कि कैसे ये उपकरण उनके दैनिक कृषि कार्यों को आसान और अधिक लाभदायक बना सकते हैं।

यह विशेष उपलब्धि वर्ष 2026 में सामने आई है, जब वैश्विक स्तर पर स्टील कंपनी अपनी स्थापना के 100 वर्ष (1926-2026) पूरे कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद स्टील इंडिया के मार्केटिंग हेड शोभित बहल ने कहा कि कंपनी की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर 100वें KVK तक पहुँचना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस यात्रा का मुख्य ध्येय किसानों तक व्यावहारिक तकनीक, प्रत्यक्ष प्रशिक्षण और उपयोगी नवाचारों की पहुँच बढ़ाना है।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनघटा विधायक प्रतिनिधि घनेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. सी.पी.एन. गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, मंच संचालक डॉ. दिवेश कुमार सहित केंद्र के समस्त वैज्ञानिक व अधिकारीगण मौजूद रहे। अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User