बरेली के Phoenix United Bareilly में बंपर 'एंड ऑफ सीजन सेल' शुरू, खरीदारी पर कार और लाखों के इनाम जीतने का सुनहरा मौका
फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में 12 जून से शुरू हो रही एंड ऑफ सीजन सेल। ₹10,999 की खरीदारी पर कार जीतने का मौका
बरेली : बरेली के सबसे पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन, फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में कल यानी 12 जून से बहुप्रतीक्षित 'एंड ऑफ सीजन सेल' (EOSS) का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। 19 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस खास शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों को न सिर्फ उनके पसंदीदा ब्रांड्स पर बेहतरीन डिस्काउंट मिलेगा, बल्कि लाखों रुपये के आकर्षक उपहार और बंपर इनाम जीतने का भी अवसर मिलेगा।
₹10,999 की खरीदारी पर पक्का इनाम
मॉल प्रबंधन के अनुसार, इस सेल के दौरान ₹10,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले हर ग्राहक को एक सुनिश्चित (एश्योर्ड) गिफ्ट दिया जाएगा। इस पूरे कैम्पेन के दौरान कुल ₹10 लाख तक के उपहार बांटे जाएंगे, जिनमें 32 इंच की एलईडी टीवी और ब्रांडेड स्पीकर्स जैसी कई प्रीमियम चीजें शामिल हैं।
टोयोटा ग्लैंजा कार और स्टेकेशन जीतने का मौका
इस बार की सेल का सबसे बड़ा आकर्षण एक चमचमाती 'टोयोटा ग्लैंजा' कार है, जो किसी एक भाग्यशाली विजेता को लकी ड्रॉ के माध्यम से मिलेगी। इसके अतिरिक्त, भाग्यशाली विजेताओं को ₹5,000 का सफारी वाउचर, ₹5,000 का मोहनलाल संस वाउचर और पांच परिवारों को क्लब महिंद्रा की तरफ से शानदार डोमेस्टिक स्टेकेशन (छुट्टियां बिताने) का मौका भी मिलेगा।
ग्राहकों के लिए खास अनुभव:
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, "एंड ऑफ सीजन सेल हमारा सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव है। इस साल हमने बचत के साथ-साथ ग्राहकों के लिए सुनिश्चित उपहार और कार जैसे बड़े इनाम रखे हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा 'कस्टमर फर्स्ट' की नीति के तहत बरेली के लोगों को बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस और अतिरिक्त फायदे देना है।"
अगर आप भी शॉपिंग के शौकीन हैं, तो शानदार ऑफर्स और बड़े इनामों का लाभ उठाने के लिए 12 जून से 19 जुलाई के बीच फीनिक्स यूनाइटेड मॉल बरेली जाना न भूलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)