लखनऊ में montra electric की नई पारी, एसपी मोटर के साथ लॉन्च की हाई-टेक ई-थ्री-व्हीलर डीलरशिप
मुरुगप्पा ग्रुप की मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने एसपी मोटर के साथ लखनऊ में नई थ्री-व्हीलर डीलरशिप खोलकर यूपी में पैर पसारे।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट को नया बूस्ट देते हुए मुरुगप्पा ग्रुप की सस्टेनेबल मोबिलिटी शाखा, 'मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक' ने राजधानी लखनऊ में अपनी नई डीलरशिप की शुरुआत की है। कंपनी ने इसके लिए एसपी मोटर के साथ हाथ मिलाया है। इस नए आउटलेट पर मॉन्ट्रा के प्रीमियम इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पोर्टफोलियो—सुपर ऑटो (पैसेंजर) और सुपर कार्गो (माल ढोने के लिए) की बिक्री और विश्वस्तरीय सर्विसिंग उपलब्ध होगी।
लॉन्चिंग के मौके पर शहर के द लिली विलास होटल में दोनों वाहनों को प्रदर्शित किया गया, जिसके बाद एक भव्य व्हीकल रैली भी निकाली गई। यह कदम लखनऊ में प्रदूषण मुक्त और किफायती परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
आंकड़ों की मानें तो उत्तर प्रदेश देश में थ्री-व्हीलर क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। वित्तवर्ष 26 में यहाँ 3 लाख से अधिक थ्री-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि मई 2026 में राज्य के कुल ईवी रजिस्ट्रेशन में अकेले इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 58% थी। लखनऊ की सड़कों पर पहले से ही मॉन्ट्रा के 500 से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं।
यह नई इंटीग्रेटेड डीलरशिप ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप शॉप होगी, जहाँ सेल्स, मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी तमाम सुविधाएँ एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी) के सीईओ श्री दीपेंद्र शर्मा ने कहा: "यूपी देश का सबसे बड़ा थ्री-व्हीलर मार्केट है। हमारा लक्ष्य ड्राइवरों की कमाई बढ़ाना और ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करना है। एसपी मोटर के साथ यह साझेदारी हमारे इसी विज़न का हिस्सा है।" वहीँ एसपी मोटर के श्री अनुराग यादव ने शहर में क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए बनी 'सुपर ऑटो' में 10.6 kW की दमदार बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर 160 किमी से ज़्यादा की ऑन-रोड रेंज देती है। 60 Nm टॉर्क, क्लच-फ्री और वाइब्रेशन-फ्री ड्राइव के साथ इसमें बड़ा केबिन, आरामदायक सीटें और सुरक्षा के लिए आधुनिक एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)