विवाह से इनकार पर आहत युवती ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने प्रेमी को आत्महत्या के दुष्प्रेरण में भेजा जेल

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में शादी से इनकार और अपमान से क्षुब्ध होकर युवती ने करेंटी गंगा पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

Aug 06, 2026 - 17:29
0 2
विवाह से इनकार पर आहत युवती ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने प्रेमी को आत्महत्या के दुष्प्रेरण में भेजा जेल

मानिकपुर , प्रतापगढ़ : जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुचर्चित प्रीति निर्मल आत्महत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी अमित सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव पाटीहार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर पाटीहार की रहने वाली प्रीति निर्मल और अमित सोनकर के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति अमित से शादी करना चाहती थी और लगातार उस पर विवाह का दबाव बना रही थी, लेकिन अमित ने विवाह से साफ मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इनकार के दौरान आरोपी ने युवती के साथ अभद्र और अपमानजनक व्यवहार भी किया।

इस अपमान और धोखे से मर्माहत होकर प्रीति तीन अगस्त को अपने घर से निकल गई और करेंटी गंगा पुल से सीधे नदी में छलांग लगा दी। मंगलवार को युवती का शव पुल के पिलर के पास तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां नम आंखों से भक्तन का पुरवा स्थित गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतका के भाई राजेंद्र कुमार की तहरीर पर मानिकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय के नेतृत्व वाली पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी अमित सोनकर ने स्वीकार किया कि उसके प्रीति के साथ संबंध थे। उसने बताया कि युवती ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना के बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User