कड़ा शीतलाधाम आषाढ़ मेला: कुबरी गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान
कौशाम्बी के कड़ा शीतलाधाम आषाढ़ मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने कुबरी घाट पर गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कौशाम्बी : कौशाम्बी जनपद का प्रसिद्ध तीर्थस्थल कड़ा शीतला धाम में आयोजित तीन दिवसीय आषाढ़ मेले के पहले और दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा के कुबरी घाट पर पवित्र स्नान कर मां शीतला के दर्शन-पूजन किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना कड़ा धाम प्रभारी विनीत सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मेले का लगातार निरीक्षण किया। घाटों, मंदिर परिसर तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं, गंगा घाट पर स्थानीय गोताखोरों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी। इस दौरान मकबूल अहमद, एहसान अहमद, शिवकुमार, पवन निषाद, आकाश कुमार और गणेश कुमार सहित अन्य गोताखोर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे।
प्रशासन की सतर्कता, बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। आषाढ़ मेला श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)