शहीदों की याद में समर्पित यात्रा का केसरी झंडों और फूलों से हुआ भव्य स्वागत

Guru Tegh Bahadur Ji's 350th Shaheedi Year Yatra receives grand welcome with saffron flags, flowers and devotional spirit.

Jul 12, 2025 - 22:30
 0  2
शहीदों की याद में समर्पित यात्रा का केसरी झंडों और फूलों से हुआ भव्य स्वागत

कानपुर: सिख धर्म के नवम गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित भव्य शहीदी यात्रा का उत्तर प्रदेश में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास से शुक्रवार सुबह 10 बजे कीर्तन समागम के साथ हुई, जिसका संचालन अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार परविंदर सिंह के सहयोग से किया गया।

इस यात्रा में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार जगनैन सिंह नौनी, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, सरदार रमिंदर सिंह रिंकू, सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, सरदार सरबजीत सिंह कोहली, टोनी ग्रोवर, और रविंद्र सिंह रोमी जैसी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। यात्रा का मार्ग श्रद्धा और सम्मान के वातावरण से गुज़रा, जहां बच्चों ने केसरी झंडे लहराए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कानपुर स्थित गुरुद्वारा संकट हरण दुख निवारण सरसैया घाट, गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, और गुमटी नंबर 5 पर संगत ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। संकीर्तन और ‘धन गुरु तेग बहादुर साहिब’ की गूंज वातावरण को भावनात्मक रूप से ओत-प्रोत कर रही थी।

यात्रा के स्वागत में शहर के गणमान्य नागरिक भी आगे आए। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, सुरेश अवस्थी और रघुनंदन भदोरिया सहित अनेक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा सरसैया घाट में श्रद्धा के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।

समाज के प्रमुख सिख प्रतिनिधियों – सरदार रविंद्र सिंह रिंकू, सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, हरजीत सिंह कालरा, सरदार प्रतिपाल सिंह, हरमीत सिंह, और सरदार सरबजीत सिंह कोहली वीर जी द्वारा पांच प्यारों को सरोपा भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।

यात्रा का अगला पड़ाव इटावा है, जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके उपरांत यात्रा आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा गुरुद्वारा शीशगंज पहुंचेगी। यहां गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी स्थल के दर्शन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0