बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रयागराज में बधाई

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, प्रयागराज में नेताओं ने बधाई दी।

Dec 14, 2025 - 20:47
 0  0
बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रयागराज में बधाई

आनंदी मेल ब्यूरो

प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है, और उन्होंने मंत्री नितिन नवीन को हार्दिक बधाई दी है।

महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, और भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन को पूरे देश में नई मजबूती मिलेगी।

बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, किशन चंद्र जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी, विष्णु त्रिपाठी सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर नितिन नवीन के राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी संभालने पर खुशी व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0