कौशाम्बी में सियासी उबाल: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 9 पर FIR
कौशाम्बी में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने व सड़क जाम करने पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव समेत नौ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है।
कौशाम्बी : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंकने और सड़क जाम करने के मामले में मंझनपुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में दयाशंकर यादव समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया तथा सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले में पुलिस ने मौके के वीडियो और फोटो को साक्ष्य के तौर पर संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू की है।
उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों के साथ-साथ वीडियो-फोटो में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर सपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने की खबर के बाद कौशाम्बी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों की पहचान और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)