कानपुर में रिलायंस ट्रेंड्स की री-ओपनिंग, अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने बिखेरा जादू

कानपुर के ज़ेड स्क्वायर मॉल में रिलायंस ट्रेंड्स की भव्य री-ओपनिंग हुई, जहाँ अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ और मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बिखेरा।

Jun 15, 2026 - 18:10
Updated: 2 hours ago
0 0
कानपुर में रिलायंस ट्रेंड्स की री-ओपनिंग, अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने बिखेरा जादू

कानपुर। उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर आज पूरी तरह से फैशन और ग्लैमर के रंग में सराबोर नज़र आया। मौका था शहर के प्रसिद्ध ज़ेड स्क्वायर मॉल में स्थित 'रिलायंस ट्रेंड्स' स्टोर की भव्य री-ओपनिंग का। नए लुक और और भी शानदार वैरायटी के साथ दोबारा शुरू हुए इस स्टोर के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फैशन आइकॉन ज़ोया अफ़रोज़ विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी कशिश और अंदाज़ से समारोह में चार चांद लगा दिए।

इस री-ओपनिंग को एक उत्सव का रूप देने के लिए "रंग, रिवायत और रैंप" थीम पर एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न कोनों से आए पेशेवर मॉडल्स ने जब रिलायंस ट्रेंड्स के नए कलेक्शन को पहनकर रैंप वॉक किया, तो दर्शक देखते रह गए। फैशन शो में पारंपरिक भारतीय परिधानों से लेकर मॉडर्न वेस्टर्न वियर तक का बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिला।

शो के दौरान कई दिलचस्प थीम आधारित सीक्वेंस पेश किए गए। 'ट्रॉपिकल ब्लूम' राउंड में गोवा के फ्लोरल और फ्रेश वाइब्स की झलक मिली, तो 'कॉर्पोरेट चिक' ने कामकाजी युवाओं के लिए क्लासिक और फॉर्मल स्टाइल को परिभाषित किया। इसके अलावा 'अर्बन लाइफस्टाइल' में कैज़ुअल और डेनिम का जलवा रहा, जबकि 'एथनिक एलीगेंस' राउंड ने भारतीय संस्कृति और शिल्प की खूबसूरत विरासत को रैंप पर जीवंत कर दिया।

समारोह में पहुँचीं अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने कानपुर के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ के नागरिकों में फैशन और नई शैलियों को लेकर एक गज़ब का उत्साह है। रिलायंस ट्रेंड्स का यह नया स्वरूप कानपुर के फैशन प्रेमियों को वैश्विक स्तर का एक नया और अनूठा शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा। संगीत, रोशनी और बेहतरीन परिधानों से सजी यह शाम कानपुर के इतिहास में दर्ज हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User