कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में गूंजा कार्यकर्ता एकता का संदेश
प्रयागराज में कांग्रेस के बूथ स्तर संगठन अभियान में कार्यकर्ता एकता और भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए दमन का सहारा ले रही है। कांग्रेस को इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा है और कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने संगठन सृजन पर बल देते हुए कहा कि “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। जब जमीनी स्तर पर कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता जुड़ते हैं, तो संगठन अपने आप मजबूत होता है।” उन्होंने भाजपा शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अराजकता, भय, बलात्कार और भूख जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं बचा है।
अशफाक अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक कांग्रेस के विचार, नीतियों और सिद्धांतों को पहुंचाएं और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक, जनता के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कलीम अल्ताफ ने की जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया।
बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सुशील मिश्रा, मोहम्मद फारूक, शिवप्रसाद प्रजापति, शिवप्रसाद मौर्य, राम पूजन यादव, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद खालिद, समसुल कमर, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद जमील, गुड्डू डीके, फिरोज अहमद, फूलचंद गौतम, लल्लू राम, विलास सरोज, अजय सरोज और अनिल पासी शामिल रहे।
इस आयोजन ने स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर संगठन को फिर से खड़ा करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में सक्रिय है।
What's Your Reaction?






