कानपुर: पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट की दूसरी शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ
कानपुर के गोविंद नगर में पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट की दूसरी शाखा खुली, जहां वेज और साउथ इंडियन व्यंजनों की खास वैरायटी मिलेगी।
कानपुर: शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। गोविंद नगर स्थित प्रसिद्ध 'पंजाबी तड़का' रेस्टोरेंट की दूसरी नई शाखा का बुधवार को भव्य शुभारंभ हो गया है। इस नए आउटलेट के खुलने से स्थानीय निवासियों और खान-पान के शौकीनों को अब अपने पसंदीदा व्यंजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रतिष्ठान की ओनर जसमीत कौर ने उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस दूसरी शाखा की शुरुआत पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे इस नवीन प्रतिष्ठान में शुद्ध शाकाहारी और दक्षिण भारतीय (साउथ इंडियन) व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही फास्ट फूड की भी विशाल श्रृंखला मेनू में शामिल की गई है।
जसमीत कौर ने आगे बताया कि रेस्टोरेंट में स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। ग्राहकों के आरामदायक अनुभव के लिए पूरे रेस्टोरेंट को पूरी तरह वातानुकूलित (फुल्ली एयर-कंडीशंड) बनाया गया है, ताकि लोग परिवार के साथ आकर सुकून से स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकें। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से प्रोपराइटर जसप्रीत कौर, मनमीत सिंह, प्रज्जोत सिंह और रमनदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)