NSAT 2025: प्रतिभा की खोज में नारायणा की नई उड़ान
NSAT 2025 छात्रों को ₹50 करोड़ छात्रवृत्ति और ₹1 करोड़ नकद पुरस्कार का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

लखनऊ : देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नारायणा समूह ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम एनएसएटी 2025 (Narayana Scholastic Aptitude Test) का शानदार शुभारंभ लखनऊ के गोमती नगर स्थित नारायणा कोचिंग इंस्टीट्यूट में किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य समारोह में की गई, जिसमें शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
एनएसएटी 2025 अब अपने 20वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है और यह परीक्षा देश भर के कक्षा 5 से 10 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए सुनहरा मंच है, जो अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का मूल्यांकन कर उसे निखारना चाहते हैं।
इस साल परीक्षा की खास बात यह है कि इसमें ₹50 करोड़ मूल्य की छात्रवृत्ति और ₹1 करोड़ मूल्य के नकद पुरस्कार शामिल हैं। इतनी बड़ी राशि के साथ यह भारत का सबसे आकर्षक छात्रवृत्ति एप्टीट्यूड टेस्ट बन गया है।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी:
पात्रता: वर्तमान में कक्षा 5 से 10 में अध्ययनरत छात्र
परीक्षा तिथि व मोड:
ऑफ़लाइन – 5 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन – 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2025
पाठ्यक्रम: पिछले व वर्तमान कक्षा का पाठ्यक्रम
प्रश्न संख्या: 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
परीक्षा शुल्क: ₹150
परिणाम: नवंबर 2025 के पहले सप्ताह
छात्रवृत्ति: ₹50 करोड़
नकद पुरस्कार: ₹1 करोड़
नारायणा लखनऊ के जेईई प्रमुख श्री विशाल अग्रवाल और एनईईटी प्रमुख श्री राहुल सिंह ने कहा कि NSAT पिछले दो दशकों से हजारों छात्रों को उनकी क्षमता पहचानने और करियर के सही मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करता आ रहा है। इस साल की योजनाओं और पुरस्कारों की घोषणा यह दर्शाती है कि नारायणा समूह प्रतिभा को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नारायणा ग्रुप के सीबीएच श्री राहुल पांडे ने बताया कि संस्था की 46 वर्षों से अधिक की शैक्षणिक यात्रा ने इसे एशिया के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल कर दिया है। 23 राज्यों में इसकी उपस्थिति और निरंतर उत्कृष्ट परिणामों ने इसे छात्रों और अभिभावकों का भरोसेमंद नाम बना दिया है।
रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र, अभिभावक और स्कूल आधिकारिक एनएसएटी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
What's Your Reaction?






