UP रोडवेज की नई कर्मचारी संघ  कार्यकारिणी का  गठन

Sep 10, 2025 - 22:07
 0  18
UP  रोडवेज की नई कर्मचारी संघ  कार्यकारिणी का  गठन
UP रोडवेज की नई कर्मचारी संघ  कार्यकारिणी का  गठन

कानपुर : रावतपुर स्थित  उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ कानपुर क्षेत्र के वार्षिक क्षेत्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2025 व 26 का गठन आज 10 सितंबर 2025 को पर्यवेक्षक लखनऊ से आए दिनेश कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय कोषाध्यक्ष की देखरेख में संपन्न हुआ!

सर्वसम्मत से निम्नलिखित कार्यकारिणी का गठन जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव बाजपेई, क्षेत्रीय मंत्री अजय कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय मंत्री कार्यवाहक बृजेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष में कांति, संतोष द्विवेदी, राजेंद्र सैनी, शिव रतन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दीनानाथ क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री पंकज कुमार शुक्ला, रवि दुबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री ऋषि अवस्थी, रणधीर पाल, प्रांतीय प्रतिनिधि राकेश कुमार, विनय सिंह को पदभार सौपा गया! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे एवं अजय दीक्षित को 11वीं बार क्षेत्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई दी!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0