हैसेलब्लैड कैमरा और ब्राइट डिस्प्ले के साथ आया ओप्पो फाइंड एक्स9एस।
80 हजार से कम बजट में ओप्पो ने हैसलब्लैड कैमरे और दमदार बैटरी वाला प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में उतारा है।
नई दिल्ली: टेक दिग्गज ओप्पो (OPPO) ने भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी फ्लैगशिप सीरीज का नया हैंडसेट 'OPPO Find X9s' लॉन्च कर दिया है। 80,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत (79,999 रुपये) में आने वाला यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो बिना एक लाख रुपये खर्च किए प्रो-लेवल फोटोग्राफी और प्रीमियम डिजाइन का अनुभव चाहते हैं।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका हैसलब्लैड (Hasselblad) ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
रिव्यू के दौरान इसके कैमरे ने बेहद नेचुरल स्किन टोन्स, बेहतरीन डायनेमिक रेंज और सजीव रंगों के साथ तस्वीरें कैप्चर कीं। विशेष रूप से इसका 'मास्टर मोड' और 'एक्सपैन (XPan) मोड' फोटोग्राफी के शौकीनों को डीएसएलआर (DSLR) जैसा सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीएस एमोलेड (LTPS AMOLED) पैनल है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
तेज धूप में आउटडोर इस्तेमाल के दौरान भी स्क्रीन बेहद स्पष्ट और क्रिस्प दिखाई देती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 9500एस (MediaTek Dimensity 9500s) प्रोसेसर से लैस है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना किसी हीटिंग इश्यू के आसानी से संभाल लेता है। इसके अलावा, फोन में दी गई 7,025 एमएएच की विशाल बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे इस सेगमेंट का एक मजबूत ऑल-राउंडर प्लेयर बनाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)