माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव के लोकगीत 'सइयाँ जी सहूर सीख लीजिए' ने मचाई धूम

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'सइयाँ जी सहूर सीख लीजिए' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, फैंस को आया पसंद।

Aug 19, 2025 - 22:33
 0  5
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव के लोकगीत 'सइयाँ जी सहूर सीख लीजिए' ने मचाई धूम
सइयाँ जी सहूर सीख लीजिए' ने मचाई धूम

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर सिंगर गोल्डी यादव और अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। दोनों की जोड़ी से सजा नया भोजपुरी लोकगीत 'सइयाँ जी सहूर सीख लीजिए' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना देखते ही देखते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव दो अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। एक तरफ वह गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, तो दूसरी तरफ गहरे हरे रंग की घाघरा चोली में उनकी अदाएं कहर ढा रही हैं। माही की अदाकारी ने गाने में जान डाल दी है और उनकी एक्सप्रेशंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। गाने में पति-पत्नी के बीच की मजेदार नोकझोंक को दिखाया गया है, जहां पति घर के काम और खाने में कमी निकालता है।

गाने के बोल हैं: 'अपने बनईं पिया अपने से खाईं, हमरा प इतना हुकुम ना चलाईं, ईयाद नहीं रहता है तो लिख लीजिए, हमको ना ढ़ेर तकलीफ दीजिए, सइयाँ जी सहूर तनी सीख लीजिए...'

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "जब अच्छे गाने गाने को मिलते हैं, तो बहुत खुशी होती है। इस गाने को गाकर मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह गाना पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद।"

वहीं, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोकगीत हर घर की कहानी से जुड़ा है, जिसमें पति-पत्नी के बीच की प्यारी नोकझोंक दिखाई गई है। उन्होंने बताया, "इस गाने में मेरा लुक और तेवर काफी अलग है। ऐसे मजेदार गानों में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आता है। रत्नाकर कुमार सर को इतना बढ़िया लोकगीत बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूँ।"

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि माही श्रीवास्तव ने अपनी दमदार अदायगी से इसे और भी खास बना दिया है। गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव ने दिया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है और कोरियोग्राफी रौनक शाह ने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0