भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े की मुलाकात उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Aug 19, 2025 - 22:25
Aug 19, 2025 - 22:28
 0  3
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े की मुलाकात उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

पटना ; भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े की मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मुलाकात के बाद से, पाखी हेगड़े के जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

पाखी हेगड़े ने खुद इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला!" पाखी ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और यहां के युवाओं, माताओं और बहनों का भविष्य सुरक्षित हाथों में नजर आता है। उन्होंने भाजपा की "सबका साथ, सबका विकास" की नीति से प्रभावित होने की बात भी कही।

यह पहली बार नहीं है जब पाखी हेगड़े का नाम भाजपा के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले भी वह भाजपा के कई अन्य नेताओं के साथ देखी गई हैं और कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का समर्थन करती रही हैं। पाखी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से की थी, जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'निहुरहा रिक्शावाला', 'सात सहेलियां', 'निहुरहा चलल ससुरल' और 'काला सच' शामिल हैं।

राजनीति में फिल्मी सितारों का प्रवेश कोई नई बात नहीं है, और अक्सर यह उनके करियर में एक नया मोड़ लाता है। पाखी हेगड़े की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं। उनके इस कदम से न केवल उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में बदलाव आ सकते हैं, बल्कि यह बिहार की राजनीति में भी एक नया समीकरण बना सकता है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि ये अटकलें कब सच होती हैं और यदि वह भाजपा में शामिल होती हैं, तो इसका उनके करियर और आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर क्या प्रभाव पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0