जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक ने बांटी राशन सामग्री, किसानों की सुनीं समस्याएं 

Sep 9, 2025 - 21:54
 0  1
जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक ने बांटी राशन सामग्री, किसानों की सुनीं समस्याएं 
जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक ने बांटी राशन सामग्री

मथुरा : आज जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघशाम सिंह ने ग्राम नगला खारी में जलभराव से प्रभावित किसानों को राशन सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को सुना तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और गोवर्धन उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी से पीड़ित किसानों और ग्रामीणों के बारे में जानकारी ली।

राशन सामग्री वितरित कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने मौजूद किसान और ग्रामीणों से कहा उनके नुकसान के लिए प्रशासन सर्वे कर रहा है और उनका प्रयास होगा कि लोगों को समय रहते पर्याप्त मदद मिल पाये। उन्होंने ग्रामीणों से जलभराव और बाढ़ से हुए नुकसान की भी जानकारी ली और कहा कि अगर लेखपाल जांच में कोई हीलाहवाली करें तो इसकी सूचना उन्हें दी जाये ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा हम गोवर्धन विस के सभी इलाकों में पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मदद मिले, उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हम तत्पर है। कोई भी किसान परिवार स्वयं को अकेला न समझे।

राशन सामग्री वितरित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और विधायक ठाकुर मेघश्याम ने नगर पंचायत सौंख अध्यक्ष योगेश लंबरदार, उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी से पीड़ित किसानों की जानकारी ली। राशन किट वितरण के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0