तुषार कपूर ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान खिलाड़ी कुमार के दिमाग में पूरी स्क्रिप्ट रहती है।

अक्षय कुमार के दिमाग में छपी रहती है पूरी स्क्रिप्ट: तुषार कपूर

Jun 16, 2026 - 17:21
Updated: 2 hours ago
0 1
तुषार कपूर ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान खिलाड़ी कुमार के दिमाग में पूरी स्क्रिप्ट रहती है।

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस समय सिनेमा प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है, इससे जुड़े दिलचस्प किस्से सामने आने लगे हैं। हाल ही में फिल्म के अभिनेता तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार की कार्यशैली को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

तुषार कपूर ने अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अक्षय सेट पर जितने जिंदादिल और शरारती दिखते हैं, काम के मामले में वे उतने ही पक्के हैं।

तुषार कपूर ने कहा, "अक्षय कुमार बहुत तेज़ दिमाग के हैं। वे सेट पर सबके साथ लगातार मज़ाक-मस्ती करते रहते हैं, लेकिन उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट ज़ुबानी याद रहती है। जितनी वे मस्ती करते हैं, उतनी ही जीतोड़ मेहनत भी करते हैं।"

अक्षय कुमार की तारीफ करने के साथ ही तुषार ने फिल्म के निर्देशक अहमद खान के विज़न को भी सराहा। उन्होंने बताया कि अहमद खान ने फिल्म की भव्यता और कहानी के साथ कोई समझौता नहीं किया है। इस फिल्म में 35 से ज्यादा कलाकारों की एक विशाल फौज है। तुषार के अनुसार, निर्देशक ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद हर एक कलाकार को स्क्रीन पर पर्याप्त समय मिले और कोई भी कमतर महसूस न हो।

फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के बैनर तले बनी यह महा-कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फैंस एक बार फिर अक्षय, तुषार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की इस पलटन को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते देखने के लिए बेताब हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User