प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रयागराज में मेधावी छात्रों, सफल पुरातन छात्रों और सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया।

Jul 22, 2026 - 17:51
Updated: 3 hours ago
0 0
प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

प्रयागराज: कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रयागराज में विगत पांच वर्षों से विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं में चयनित पुरातन छात्रों, विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा सेवानिवृत्त प्राध्यापकों के सम्मान में एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने किया।

समारोह में प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि कृषि शिक्षा के लिए प्रसिद्ध यह महाविद्यालय मुंशी काली प्रसाद जी के सपनों को साकार कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में संस्था से पास आउट लगभग 350 छात्र-छात्राएं विभिन्न सेवाओं में चयनित हुए हैं, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल करने वाले 9 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि तकनीकी सहायक, प्रवक्ता (कृषि) और सहायक अध्यापक पदों पर चयनित दर्जनों छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक और वाणिज्य संकाय से नामी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रसाद श्रीवास्तव एवं प्रो. विश्वनाथ तथा नीति आयोग के सलाहकार प्रो. राजेंद्र प्रसाद तिवारी को सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों प्रो. पवन कुमार पचौरी व डॉ. मनोज कुमार सिंह को भी बधाई दी गई। समर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में प्रो. चंद्र शेखर चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User