मूक-बधिर विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर

रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने रेड बेल्ट एकेडमी के सहयोग से गुरुवार को मूक-बधिर विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया।

मूक-बधिर विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर
मूक-बधिर विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर

प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने रेड बेल्ट एकेडमी के सहयोग से गुरुवार को मूक-बधिर विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया।

इस कक्षा का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुणों से अवगत कराना तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। रेड बेल्ट अकादमी की निदेशक रोटेरियन स्मृति शांगलू ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का महत्व बहुत अधिक है।

आत्मरक्षा कक्षाओं से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम होती हैं। यह खतरनाक स्थितियों से निपटने और संभावित शारीरिक हमलों से बचने में सक्षम बनाता है।

रेड बेल्ट एकेडमी की स्निग्धा गुप्ता, सूर्यांशु गुप्ता, दिव्यांशु यादव, नीलेश केसरवानी, महिमा श्रीवास्तव ने भी बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रोफेसर के एन मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर संजय, शिक्षकगण, क्लब अध्यक्ष राधा सक्सेना, अभिषेक सिंह, आशीष चौधरी, अभिषेक रंजन अग्रवाल, मनु सक्सेना आदि उपस्थित थे।