अम्बेडकरनगर में जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या पर प्रशासनिक टीम का त्वरित एक्शन
अम्बेडकरनगर के ग्राम चहोड़ा में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी और बीडीओ ने जलभराव हटाकर क्षतिग्रस्त मार्ग दुरुस्त कराया।
अम्बेडकरनगर : जनपद अम्बेडकरनगर की तहसील आलापुर अंतर्गत ग्राम चहोड़ा में रामनगर से बेदहर मार्ग पर स्थित चौड़ा घाट की ओर जाने वाली डामर सड़क क्षतिग्रस्त होने से भीषण जलभराव हो गया था। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आलापुर ने तुरंत मौके का मुआयना किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रामनगर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले जल निकासी के लिए मशीनरी लगाकर जमा पानी को बाहर निकाला।
इसके पश्चात क्षतिग्रस्त हिस्से पर ईंट भट्ठे की तनिश और गिट्टी डलवाकर मार्ग को पूरी तरह समतल एवं चलने योग्य बनाया गया। सड़क मरम्मत के बाद इस मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गई है।
प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे पूरे क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों और जलभराव वाले स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। ऐसे संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई पर स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं पूरी प्रशासनिक टीम का आभार प्रकट किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)