भाजपा नेता विवेक मौर्य ने उठाई बेसहारा नंदिनी की आजीवन पढ़ाई जिम्मेदारी
भाजपा नेता विवेक मौर्य ने कैंसर से पिता खोने वाली छात्रा नंदिनी की आजीवन मुफ्त शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है।
अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में भाजपा नेता और नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिझौली गांव के निवासी राकेश कुमार प्रजापति का हाल ही में कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण निधन हो गया था। राकेश ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिनके जाने से पूरे परिवार पर अचानक आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी नंदिनी प्रजापति, जो कि सैनिक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है, की पढ़ाई पर संकट मंडराने लगा था।
जैसे ही भाजपा नेता विवेक मौर्य को इस दुखद घटना और परिवार की दयनीय स्थिति का पता चला, वे तुरंत देर रात सिझौली पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बच्ची नंदिनी की पढ़ने की तीव्र इच्छा को देखते हुए विवेक मौर्य ने एक भाई का फर्ज निभाते हुए उसकी आजीवन शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने तत्काल अगले ही दिन कॉलेज जाकर नंदिनी का दाखिला कराया और पूरे वर्ष की फीस जमा कर दी। उन्होंने बच्ची को ढांढस बंधाया कि पैसों की कमी के कारण उसकी शिक्षा में कभी कोई रुकावट नहीं आएगी।
उल्लेखनीय है कि नारायण फाउंडेशन के माध्यम से विवेक मौर्य लंबे समय से क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अकबरपुर में 21 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया था और 90 से अधिक जरूरतमंद बेटियों की शादियों में आर्थिक व घरेलू सामान की सहायता प्रदान की थी। इसके अलावा, यह संस्था प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त रहने-खाने की व्यवस्था, 'प्लास्टिक मुक्त अभियान' के तहत 25,000 जूट के थैलों का वितरण और तपती धूप में जरूरतमंदों को 1,100 बड़े छतरी वितरित करने जैसे सराहनीय सामाजिक कार्य कर चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)