सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ के समर विहार कॉलोनी में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक गीतों और प्रसाद वितरण के साथ कॉलोनीवासियों ने उत्सव मनाया।

जनवरी 13, 2025 - 22:36
 0  12
सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ। समर विहार कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पारंपरिक पर्व इस बार भी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न धर्मों के लोग शाम 7 बजे एकत्र हुए और अग्नि प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर तनेजा परिवार के नवविवाहित जोड़े मनजीत सिंह और कमलजीत कौर (शिल्पी) ने अग्नि प्रज्ज्वलन किया। साथ ही, जीतू और मोना सेठी ने अपने बेटे और बहू के साथ पर्व की रस्में निभाईं।

श्रद्धालुओं ने अग्नि को मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, और तिल अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। इसके बाद "सुंदर मुंदरिये" जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीतों पर डांस और गाने की प्रस्तुति हुई।

लोहड़ी पर गीत और प्रसाद का आयोजन
समारोह में मौजूद लोगों ने मक्के दी रोटी, सरसों दा साग का आनंद लिया। इस दौरान कॉलोनी के बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर "लोहड़ी पर्व सबने मिलकर गाया" की भावना को जीवंत किया।

इस अवसर पर समर विहार वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट और जनप्रिय नेता गिरीश मिश्रा ने सभी कॉलोनीवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशहाली, एकता और प्रेम का प्रतीक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow