डाबर का 'वंडर हर्ब' अभियान: पुदीना को पेट की समस्याओं का आयुर्वेदिक समाधान बताया
डाबर ने पुदीने को 'वंडर हर्ब' के रूप में प्रतिष्ठित कर पेट की बीमारियों के लिए इसके प्राकृतिक लाभों को बताया

डॉ. ए.के. पांडे ने बताया कि पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच, अम्लता और मरोड़ में राहत देता है। तेज़ गर्मी और हीटवेव के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए, डाबर पुदीने के औषधीय गुणों को आमजन तक पहुंचाने के लिए यह जागरूकता अभियान चला रहा है।
डाबर हेल्थ केयर के विपणन प्रमुख अजय परिहार ने कहा,
"आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या में लोगों को प्राकृतिक और प्रभावी समाधान की आवश्यकता है। डाबर, अपने भरोसेमंद उत्पादों के माध्यम से आयुर्वेदिक समाधान प्रदान करता है, और पुदीन हरा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है, जो पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रमाणित औषधि है।"
उन्होंने बताया कि डाबर पुदीन हरा 100 वर्षों से ज्यादा पुराना ब्रांड है जो पुदीना सत्व के गुणों के साथ पेट दर्द, गैस और अम्लता से तुरंत राहत देता है। यह बाजार में टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और फिज़ फॉर्म जैसे कई विकल्पों में उपलब्ध है। इसके विपरीत, बाजार में मौजूद रासायनिक एंटासिड जैसे एल्यूमिनियम/मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड आधारित उत्पाद लंबे समय तक उपयोग से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
डॉ. पांडे ने आगे बताया कि पुदीना की ऐतिहासिक चिकित्सा विरासत लगभग 3000 वर्ष पुरानी है और आयुर्वेद में इसे पाचन के लिए सबसे प्रभावी औषधियों में गिना गया है। पुदीने में पाया जाने वाला मेन्थॉल पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे पेट की मांसपेशियां शांत होती हैं और मरोड़ की संभावनाएं कम होती हैं।