महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है: उमा भारती

उमा भारती ने महाकुंभ को भारत की सनातन संस्कृति का वैभव बताया। त्रिवेणी संगम पर बिना प्रोटोकॉल साधारण संत के रूप में डुबकी लगाएंगी।

जनवरी 13, 2025 - 22:34
 0  22
महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है: उमा भारती


महाकुंभ नगर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाकुंभ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे सनातन संस्कृति का वैभव और भारत का दिग्दर्शन बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की परंपरा सदियों पुरानी है और यह राष्ट्र और मानवता के कल्याण की पवित्र भूमि है।

प्रयागराज में सुबह 7 बजे चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पहुंची उमा भारती ने कहा कि धर्म और आस्था का कार्य प्रोटोकॉल से नहीं, बल्कि श्रद्धा से होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे साधारण संत के रूप में मां गंगा की गोद में डुबकी लगाकर मानवता और राष्ट्र कल्याण का संकल्प लेंगी।

उमा भारती त्रिवेणी संगम पर लेंगी डुबकी
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि उमा भारती बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के 14 जनवरी को प्रातः सरस्वती घाट से पैदल चलकर त्रिवेणी संगम पहुंचेंगी। वे वीआईपी घाट पर डुबकी लगाकर मानवता और राष्ट्र कल्याण का संकल्प लेंगी। स्नान के बाद उनका आगे का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "महाकुंभ की यह पवित्र नगरी तपोभूमि है। यहां संत और महात्मा तपस्या के माध्यम से राष्ट्रीय कल्याण का कार्य करते हैं। मैं भी इसी परंपरा का पालन करते हुए श्रद्धा के साथ संगम में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करूंगी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow