कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने दी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, एकजुटता और सहयोग का दिया संदेश

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने दी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने दी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं

आनंदी मेल ब्यूरो 

प्रयागराज : प्रयागराज के कटरा क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक आत्मीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। गंगापार ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. जगत नारायण सिंह, प्रभाकर कुमार, निशा सिंह तथा कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. जगत नारायण सिंह एवं प्रभाकर कुमार ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—

"हम सभी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को संकल्पित हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही हमारा प्रथम लक्ष्य है।"

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। सभी ने मिलकर संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, शेखर बहुगुणा, जवाहर लाल दिवाकर, प्रदीप मिश्रा, मनीष मिश्रा, कमला कांत मिश्रा, सायरा आयशा, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद फारूक, सरिता देवी, अनीता देवी, सुषमा भारतीय, गोविंद सिंह, मोहम्मद यूसुफ, शिवप्रसाद प्रजापति, शिवप्रसाद मौर्य, नसीम बेगम, नगमा समेत कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मिलन समारोह ने संगठन के भीतर विश्वास और सौहार्द की नई ऊर्जा भरी है।