प्रयागराज में हाड़ कंपाने वाली ठंड, समाजसेवी कर रहे मदद

प्रयागराज में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच समाजसेवी विष्णुकांत पांडेय जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के बावजूद वे रात 11 बजे तक कंबल वितरण अभियान चला रहे हैं।

प्रयागराज में हाड़ कंपाने वाली ठंड, समाजसेवी कर रहे मदद
प्रयागराज में हाड़ कंपाने वाली ठंड, समाजसेवी कर रहे मदद


प्रयागराज। इस समय ठंड अपने चरम पर है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, जबकि कई बेसहारा लोग सड़कों पर ठंड से कांपते हुए रातें बिता रहे हैं। इन जरूरतमंदों की मदद के लिए पावन प्रयाग फाउंडेशन के अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव विष्णुकांत पांडेय लगातार कंबल वितरण अभियान चला रहे हैं।

प्रशासन की अनदेखी, समाजसेवी की जिम्मेदारी
विष्णुकांत पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुले में सो रहे लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग सड़क किनारे अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके पास ओढ़ने के लिए कंबल नहीं होते।

रात 11 बजे जरूरतमंदों को कंबल बांटते हैं
विष्णुकांत पांडेय ने बताया कि वे हर रात 11 बजे निकलते हैं और उन इलाकों में पहुंचते हैं जहां जरूरतमंद लोग बिना कंबल के ठिठुरते हुए सड़क किनारे सोते हैं। पांडेय ने कहा, "यह मुहिम पिछले कई वर्षों से चला रहा हूं और आगे भी जारी रहेगा। जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।"

ठंड में राहत अभियान को सराहना मिल रही
इस अनोखे प्रयास को लेकर स्थानीय लोग भी विष्णुकांत पांडेय की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के बीच ऐसे समाजसेवियों की पहल जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण है।