शिखर पहारिया की सोलापुर यात्रा: प्रगति और एकता की दिशा में पहल

शिखर पहारिया की सोलापुर यात्रा: प्रगति और एकता की दिशा में पहल
शिखर पहारिया की सोलापुर यात्रा: प्रगति और एकता की दिशा में पहल

सोलापुर, महाराष्ट्र:  शिखर पहारिया ने हाल ही में सोलापुर का दौरा कर सामाजिक बदलाव और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उद्योग, समुदाय और धार्मिक स्थलों से जुड़ते हुए सोलापुर की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को करीब से देखा।

शिखर ने सोलापुर के प्रमुख उद्योग, टेक्सटाइल पार्क का दौरा कर उद्योग के नेताओं से चर्चा की और उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया। उन्होंने शंताई अनाथालय और वृद्धाश्रम को गोद लेकर वहां रहने वालों की सहायता के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान कीं। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी और सर्जरी की व्यवस्था की।

धार्मिक स्थलों पर भी शिखर का जुड़ाव दिखा। उन्होंने बौद्ध विहार और शाहाजुर अली दरगाह का दौरा कर शांति और एकता का संदेश दिया। नवरात्रि के अवसर पर भवानी देवी की शोभायात्रा में भाग लेकर पारंपरिक लाजिम नृत्य का भी आनंद लिया।