एन.सी.सी.कैडेटस ने स्वच्छता कार्य कराया 

स्वच्छता का कार्य संपन्न किया,मरीजों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी

एन.सी.सी.कैडेटस ने स्वच्छता कार्य कराया 
एन.सी.सी.कैडेटस ने स्वच्छता कार्य कराया 

प्रयागराज। एस.एस. खन्ना महिला महाविद्यालय के एन.सी.सी.कैडेट्स ने 6 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा प्रायोजित गतिविधि के तहत कालरा नर्सिंग होम में जाकर स्वच्छता का कार्य संपन्न किया। मरीजों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का महत्वपूर्ण स्थान है।

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर ए.के. कालरा ने सहयोग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर लालिमा सिंह ने कैडेट की सराहना की। प्रोफेसर कैप्टन रेखा रानी व हवलदार सहदेव राम उपस्थित थे।