नीरज त्रिपाठी कल करेंगे नामांकन , चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क से कचेहरी तक कार्यकर्ताओं का जाऐगा जूलूस
जैनुल आब्दीन प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज इलाहाबाद 52 लोकसभा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपना नामांकन 01 मई को करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता 01 मई को प्रातः 10 बजे चन्द्र शेखर आजाद पार्क के सामने एकत्रित होंगे उसके बाद जुलूस कचेहरी के लिए प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या,सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, जिला प्रभारी व काशी क्षेत्र महामंत्री शुशील त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल,लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल,लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, सभी विधायक,पूर्व विधायक,जनप्रतिनिधी एवं संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।