यूनियन बैंक ने स्वस्थ जीवन के लिए वाकथन आयोजित किया
यूनियन बैंक ने महिला दिवस पर स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए वाकथन का आयोजन किया।

लखनऊ:
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 1 मार्च, 2025 को लखनऊ में एक भव्य वाकथन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता और आईएएस अधिकारी श्री सुहास एल.वाई. शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुहास एल.वाई. द्वारा बैडमिंटन कोर्ट के नवीनीकरण के उद्घाटन के साथ हुई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने वाकथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में, उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
यूनियन बैंक की 'एम्पावर हर' टीम ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार और क्षेत्र प्रमुख श्री मार्कण्डेय यादव ने स्टाफ सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के इस प्रयास ने न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक मजबूत संदेश दिया।
What's Your Reaction?






