माली समाज की तरफ से खिचड़ी भोज का आयोजन
अयोध्या में मकर संक्रांति पर ठाकुर श्री रामजानकी मंदिर द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन 13 जनवरी को किया जाएगा।

अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व और रामलला की पुनः स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 जनवरी 2024, सोमवार को अयोध्या धाम में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ठाकुर श्री रामजानकी पंचायती माली मंदिर धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर महंत परमानंद जी महाराज की उपस्थिति से आयोजन और भी शुभ हो जाएगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी माली सैनी रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि खिचड़ी भोज का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और श्रद्धालुओं के बीच भाईचारा बढ़ाना है।
What's Your Reaction?






