हम होंगे कामयाब", नशामुक्त भारत का लें संकल्प : राजीव जोली खोसला

भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने मजदूर दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए नशा मुक्त भारत की अपील की

हम होंगे कामयाब", नशामुक्त भारत का लें संकल्प : राजीव जोली खोसला
हम होंगे कामयाब", नशामुक्त भारत का लें संकल्प : राजीव जोली खोसला

(आर.एल. पाण्डेय)

लखनऊ : मजदूर दिवस के अवसर पर भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने देश के सभी मेहनतकश मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके संघर्ष और मेहनत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि,

“मजदूर हमेशा इस विश्वास के साथ पसीना बहाता है कि एक दिन वह कामयाबी की ऊंचाइयों को जरूर छुएगा।”

खोसला ने यह भी कहा कि मजदूरों के नाम पर अनेक योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन इनका वास्तविक लाभ योजना बनाने वाले अधिकारी और रसूखदार लोग ही ले जाते हैं, जबकि असली मजदूर आज भी अच्छे दिनों की उम्मीद में मेहनत करता रहता है।

उन्होंने मजदूर वर्ग से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की। खोसला ने कहा कि बाजारों में मिलने वाला सस्ता गुटखा रोजाना करोड़ों का व्यापार करता है, लेकिन इसका नुकसान केवल मजदूरों की सेहत को होता है।

"सरकारें इन उत्पादों पर कभी रोक नहीं लगाएंगी, इसलिए यह जिम्मेदारी हम सबकी है कि हम स्वयं जागरूक हों," — खोसला।

उन्होंने मजदूर दिवस के मौके पर सभी से यह संकल्प लेने की अपील की कि—

❝हम किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे।❞

"जय हिंद! जय भारत!" के उद्घोष के साथ उन्होंने अपने संदेश का समापन किया।