प्रयागराज में विकसित भारत अमृत काल पर प्रोफेशनल मीट

प्रयागराज में विकसित भारत अमृत काल मीट में निर्मला पासवान ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

प्रयागराज में विकसित भारत अमृत काल पर प्रोफेशनल मीट
प्रयागराज में विकसित भारत अमृत काल पर प्रोफेशनल मीट

प्रयागराज। केंद्र सरकार के 11 सफल वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ विषयक एक भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन पीजी कॉलेज हंडिया, प्रयागराज में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गंगापार भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी और सशक्त प्रधानमंत्री मिला है। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं।"

महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए निर्मला पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण, आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। सरकारी नौकरियों में कार्यरत महिलाओं के लिए गर्भावस्था अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने का ऐतिहासिक निर्णय भी प्रधानमंत्री ने लिया। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर का भी उल्लेख किया, जो महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आरंभ किया गया।

कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक को मुफ़्त वैक्सीन उपलब्ध कराई और इस वैश्विक संकट से देश को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा समर्पित नेतृत्व देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है, और ऐसा प्रधानमंत्री शायद ही कभी देश को दोबारा मिले।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बी.के. सिंह, श्याम सुंदर द्विवेदी, हरिभूषण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पूनम सिंह पटेल, संगीता पटेल, महेश पांडेय, संतोष शुक्ला, कार्तिकेय त्रिपाठी, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, मंडल अध्यक्ष राकेश बिंद, हीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र मौर्या एवं मनोज बिंद प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

पूरे कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों और उनके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।